Sunday, 25 December 2016
Monday, 19 December 2016
कीमत सिर्फ 499 रुपए... The Hook News 15 Dec. 2016 13:24 THEHOOK DESK: फ्रीडम 251 के बाद अब एक और भारतीय कंपनी बेहद काम कीमत में स्मार्टफोन लांच करने जा रही है। Vobizen नाम की यह कंपनी 499 रुपए की कीमत पर Vobizen Wise 5 नाम से अपने स्मार्टफोन को पेश किया है। कंपनी का दावा है कि यह बेस्ट बजट स्मार्टफोन है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के तीन वेरिएंट ग्रे, व्हाइट और यलो कलर मार्केट में उतारें हैं। साथ ही कंपनी की ओर से इस 2 साल की मेन्यूफेक्चरिंग वारंटी और चार्जर, हेडफोन और बैटरी पर 1 साल की वारंटी दी जा रही है। हालांकि इस स्मार्टफोन की असली कीमत कीमत 3499 रुपए है लेकिन इसे 499 रुपए की डिस्काउंटेड कीमत में बेचा जा रहा है। इतनी कम कीमत के बावजूद कंपनी ने इसमें शानदार फीचर्स दिए हैं। सबसे बड़ी बात इस फोन को ऑनलाइन ही बुक किया जा सकता है। बुकिंग के बाद ही फोन आपको मिलेगा। खबर है कि बुकिंग के समय इस हैंडसेट की कीमत 3499 रुपए दिखाई जा रही है, लेकिन बुकिंग के बाद इसे मात्र 499 रुपए में ही उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए पहले आपको Vobizen की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। अब बात करतें हैं Vobizen Wise 5 के शानदार फीचर्स की। इतने कम कीमत के बाद भी कंपनी ने अपने ग्राहकों को उम्दा फीचर्स दिए हैं। इस स्मार्टफोन में कंपनी ने इसमें 1 GB रैम, 1 Ghz Quad core प्रोसेसर, Dual Sim सपोर्ट, 32 GB तक मेमोरी कार्ड सपोर्ट, इंटरनल मेमोरी 8GB, Android 6।0 Marshmallow ऑपरेटिंग सिस्टम। साथ ही बैटरी बैकअप के लिए 2000 mAh की बैटरी भी दी है। वहीँ फोन में 2MP फ्रंट कैमरा और फ्लैश के साथ 5 MP कैमरा दिया गया है।। फोने Wi-Fi, GPS, Bluetooth, NFC, Micro USB से लैस है। इतना ही नहीं Head phone, USB OTG, FM, 3G और 2G कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स दिए हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)
